गंगानगर ब्यूरो रिपोर्ट
बीएसएनएल के महाप्रबंधक एलसी सहारण ने बताया कि शहरी क्षेत्रों के साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों मे भी बीएसएनएल की हाई स्पीड फाइबर इंटरनेट सेवा का विस्तार किया जा रहा है।सहारण के अनुसार हाल ही मे महियांवली श्रीगंगानगर, आरायन श्रीकरणपुर तथा लिखमीसर पीलीबंगा मे बीएसएनएल की फाईबर इंटरनेट (FTTH) सेवा शुरू की गई है।इसके अतिरिक्त दूर दराज ढाणियों मे बैठे उपभोक्ताओं के लिए ग्रामीण क्षेत्र सुरेवाला,संगरिया, रतेवाला,और बीजंबायला मे भारत एयर फाइबर सेवा शुरू की गई है।महाप्रबंधक ने बताया कि उपभोक्ता हेलो बीएसएनएल सेवा के व्हाट्सएप नंबर 9414024365 पर हाय लिखकर सेंड करके घर बैठे हाई स्पीड इंटरनेट के लिए आवेदन कर सकते है।इच्छुक उपभोक्ताओं को आवेदन करने पर घर बैठे इंटरनेट की सुविधा प्रदान की जायेगी।

0 टिप्पणियाँ