सवाई माधोपुर से हेमेंद्र शर्मा की रिपोर्ट। 

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय सहित जिले भर में विगत तीन दिनों से रुक रुक कर लगातार बारिश का दौर जारी है आज दोपहर को हुई तेज बारिश के चलते जिला मुख्यालय के पुराने शहर में मुख्य बाजार में जैसे अचानक ही पानी का सैलाब आ गया और पानी की तेज रफ्तार सब कुछ बहाकर ले जाने को आतुर था । इस दौरान मुख्य बाजार में पानी का सैलाब बाजार में खड़ी बाइकों को अपने साथ बहा ले गया । इस दौरान कुछ लोगो ने बाइकों को पानी मे बहने से बचने का प्रयास भी किया । लेकिन पानी के सैलाब के सामने कुछ नही कर सके । इस दौरान दुकान पर बैठे एक युवक ने अपनी बाइक की बहने से बचने का प्रयास किया । लेकिन खुद उसकी जान आफत में आ गई । युवक बाइक को बचाने के चक्कर मे खुद पानी के सैलाब में बहने लगा । गनीमत रही कि कुछ दूर जाकर वो सम्भाल गया और पानी के सैलाब में बहने से बाल बाल बच गया ।