कोटा से हँसपाल यादव
राजस्थान प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश मुसीबत भी ला रही है। बारिश से नाले उफान पर होने से हादसे भी हो रहे हैं। कोटा के सुल्तानपुर इलाके में एक कार बरसाती नाले में गिर गई। हादसे में कार सवार पांच युवकों में से दो की डूबने से मौत हो गई जबकि दो को ग्रामीणों ने बचा लिया। वहीं एक युवक अभी भी लापता है। स्थानीय स्तर पर पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। युवक की तलाश की जा रही है। जानकारी पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। युवक की तलाश की जा रही है. जानकारी के अनुसार 5 युवक कार में सवार होकर स्टेट हाईवे 70 से गुजर रहे थे. तभी उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क के समानांतर चल रहे बड़े नाले में गिर गई। पुलिस थानाधिकारी महावीर भार्गव ने बताया कि जानकारी के मुताबिक कार सवार पांच युवक सुल्तानपुर की ओर से किशनगंज अपने गांव जा रहे थे। धनवा के पास स्टेट हाईवे पर उनकी कार असंतुलित होकर खाल में गिर गई। सड़क हादसे में भीलवाड़ा निवासी व्यक्ति की मौतहादसे में कार सवार पंकज सुमन (35) पुत्र छीतरलाल सुमन निवासी धाकड़ मोहल्ला किशनगंज और पवन मालव (28) पुत्र कुंज बिहारी धाकड़ निवासी किशनगंज की मौत हो गई। वहीं प्रशांत (18) पुत्र बद्रीलाल मालव व अनूप (19) पुत्र मुकुटबिहारी मालव को ग्रामीणों ने सकुशल बाहर निकाल लिया। वहीं एक युवक केशव मालव (20) लापता है जिसकी तलाश की जा रही है।


0 टिप्पणियाँ