चित्तौड़गढ़ में कोरोना संक्रमण की संभावित दूसरी लहर को देखते हुए जिला राजकीय महिला एवं बाल चिकित्सालय की तीसरी मंजिल पर तैयार की जा रही मातृ और नवजात शिशु देखभाल यूनिट का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है , जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने यूनिट के चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और शीघ्रता से कार्य संपन्न करने के निर्देश दिए।जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग जिलेवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के साथ ही कोरोना की संभावित तीसरी लहर चेतावनी के फलस्वरुप अब अलर्ट मोड पर आ गया है,
जिसमें महिला एवं बाल चिकित्सालय के दुसरी मंजिल पर निर्माणाधीन मातृ- शिशु देखभाल यूनिट का कार्य भी अब अंतिम चरण में पहुंच गया है, जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने गुरुवार सवेरे इस यूनिट के चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित ठेकेदार को इस कार्य को जल्दी संपन्न करने के लिए निर्देशित किया,
इसके बारे में जानकारी देते हुए जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि मातृ- नवजात शिशुओ की देखभाल के लिए पूरी तरह से वातानुकूलित यह यूनिट काफी कारगर सिद्ध होगी, इस यूनिट में मेडिकल, लैब सहित कई अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर चिकित्सालय पीएमओ दिनेश वैष्णव, महिला एवं बाल चिकित्सालय प्रभारी डॉक्टर जय सिंह मीणा भी मौजूद रहे।



0 टिप्पणियाँ