भारी बारिश के चलते जयपुर के फागी में कनोलाव बांध टूट गया है। जिससे आसपास की कॉलोनियों और खेतों में पानी भर गया है। बचाव व राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। बतादे लगातार बारिश की वजह से बांध में पानी की आवक बनी हुई थी। इसी वजह से एक जगह से बांध टूट गया यह कटाव लगभग 30 फीट का बताया जा रहा है। इस कटाव से लगातार पानी बहता हुआ आसपास की कॉलोनियों में भी पहुंच रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जयपुर से 13 सदस्यों की सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम ने कटाव को रोकने का काम शुरू कर दिया है।



बांध के कटाव को रोकने के प्रयास जारी,


कानोलाब बांध मे कटाव आने के बाद पानी को रोकने के प्रयास जारी है।सुबह से ही सरपँच ओमप्रकाश खवास, पूर्व सरपंच सीताराम पारीक, पूर्व उप सरपंच रमाकान्त शर्मा, उपखण्ड अधिकारी राजकुमार कस्बा,उप सरपंच प्रतिनिधि रंगलाल गुर्जर, तहसीलदार कजोड़ बैरवा, गिरदावर श्याम लाल शर्मा, सुनीता मीना,पटवारी आत्माराम,पुलिस जाप्ता विजय सिंह हेड कांस्टेबल, सहित ग्रामीणों के साथ मौके पर मौजूद है.वही सिविल डिफेंस की टीम पानी को रोकने का प्रयास कर रही है।


ग्रामीणो ने अजमाया देशी जुगाड

पानी को रोकने के लिए देशी जुगाड़ का सहारा लिया जा रहा है। देशी जुगाड़ से पानी के बहाव को ग्रमीणों व सिविल डिफेंस की टीम के सहयोग से बल्लियों, लोहे के चद्दर, मिट्टी के कट्टो,बम्बूलो व बिजली के खम्भो से पानी को 20 फ़ीट तक रास्ते मे रोक दिया गया है।जिससे सभी ने राहत की सास ली, वही कस्बे के देवनगर, जैन नसिया, चकवाड़ा रोड पर पानी भरा हुआ है। सिविल डिफेंस, व ग्रामीणों के सहयोग से फसे हुए लोगो को सुरक्षित स्थान पर पहुचाया जा रहा है।



जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट,