उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी की पत्नी की कार को उनके घर मथुरा से चोर चुरा लाये जो घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गयी और सूचना पर यूपी पुलिस ने सभी जगह नाकाबंदी कराई लेकिन कार में लगी जीपीएस से पता चला की चोरी हुई गाडी की लोकेशन भरतपुर के गोपाल नगला गाँव के पास बता रही है जिस पर यूपी पुलिस ने भरतपुर पुलिस को सूचित किया और बाद में चुराई हुई गाडी चिकसाना थाना इलाके में एक्सीडेंट हुई लावारिश हालत में पड़ी मिली।
गाडी एक्सीडेंट मिलने की सूचना पर भरतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और यूपी पुलिस भी वहां आ पहुंची ओर दोनों ही पुलिस फरार हुए चोरों की तलाश में जुटी हुई है। वहीँ मंत्री के परिजन भी मौके पर पहुँच गए है। चिकसाना थाना के एएसआई राजकुमार के मुताविक कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी की यूपी के मंत्री के घर से कार चोरी हुई है और उसकी लोकेशन यहाँ हमारे इलाके में बोल रही है जिस पर नाकाबंदी की गयी और वह गाडी गोपाल नगला गांव के पास एक्सीडेंट व् क्षतिग्रस्त हालत में मिली है। चोरों की तलाश जारी है।
दीपेश फौजदार की रिपोर्ट,


0 टिप्पणियाँ