हनुमानगढ के सँगरिया थाना क्षेत्र में करोडो की ठगी का मामला सामने आया है।ठगी के शिकार लोगो ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।सख्त कानून व जागरूकता के बावजूद लोग बाग लालच में पड़कर एमएलएम कम्पनियों के मकड़जाल में फंसकर ठगी का शिकार हो रहे है।लेकिन ना तो पुलिस ना ही सरकारे इस पर लगाम लगाने में कामयाब हो रही है।नतीजन फायदे की बजाय आम आदमी अपनी जमापूंजी भी गंवा बैठता है।इसके बाद उसके पास सिवाय कोर्ट कचहरियों के चक्कर काटने के अलावा कुछ नही बचता।
कम्पनियां चलाने वाले गरीब व जरूरतमंद लोगों को बड़े-बड़े सब्जबाग दिखाकर उनको ही ठगी का शिकार बनाते है।जो उनके झांसे में जल्दी आ जाते है।ऐसा ही इस मामले में हुआ कम्पनी संचालको ने सँगरिया क्षेत्र के लोगो को उनकी कनिको एजुकेशन मार्कटिंग प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी (kinoko education marketing private limited company) में सदस्य बनाया व उन्हें लालच दिया कि अगर वे उनके पास सदस्यता शुल्क 25000 रुपया जमा करवाते है तो उनको 25,000 के प्रोडक्ट्स तो वापिस मिलेगी ही साथ ही 7 माह बाद 33,000 रुपये भी वापिस मिलेंगे।इस तरह अगर कोई 50,000 रुपये जमा करवाता है
तो उसे 7 माह बाद 66,000 रुपये वापिस मिलेंगे।इसी तरह आरोपियों ने अलग-अलग रकम लेकर कई साल तक लोगो से करोड़ो रूपये एकत्रित कर लिए गए व अब आरोपियों ने हरिपुरा कैंची,सँगरिया में स्थित अपना ऑफिस और सभी फोन नँबर वगैरा बन्द कर के अचानक से गायब हो गए।संचालको ने पैसे एकत्रित करने के लिए अपने एजेंट भी रखे हुए थे।वही अब अपनी जमापूंजी गवाएं लोग सँगरिया विधायक के साथ एसपी से मिले व आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।इस मामले में कुछ पीड़ितों ने सँगरिया थाने में भी परिवाद दिया है और ठगी के शिकार लोग व विधायक आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आज एसपी से मिले तो एसपी ने सँगरिया थानाप्रभारी को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश कर दिए है।
इन पर है आरोप
आरोपियों की इससे पूर्व में भी नोबेल एग्रोटच फार्मिंग नाम से कम्पनी भी चल रही थी।जिसका भी अब कोई अता पता नही है।राजपाल निवासी हरिपुरा,सँगरिया,सोहनलाल कामरा निवासी तन्दूरवाली,टिब्बी,गुरदीप सिंह ढिल्लो निवासी अराईवाला,हनुमानगढ,मनदीप कौर निवासी हरिपुरा,सँगरिया,अरजीत सिंह,हरिपुरा,सँगरिया पर ठगी के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
हनुमानगढ़ से विश्वास कुमार की रिपोर्ट,



0 टिप्पणियाँ