हनुमानगढ की भादरा तहसील के झांसल गांव की व हाल गांव जोधकां, जिला सिरसा हरियाणा की अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी व गोलकीपर सविता पूनिया ने आस्ट्रेलिया टीम को जमकर छकाया,व 7 पेनल्टी कॉर्नर को दीवार बनकर रोका,जिसके बाद भारत हॉकी में सेमीफ़ाइनल में पहुंच गया व इस खबर के बाद हनुमानगढ में खुशी की लहर है।


भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पूनिया आज के मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने दीवार बनकर अड़ी रहीं और टीम को जीत दिलाकर ही दम लिया। भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है वो भी दिग्गज ऑस्ट्रेलिया को हराकर। ऑस्ट्रेलिया को कई पेनाल्टी कॉर्नर मिले। लेकिन भारतीय डिफेंस और गोलकीपर सविता पूनिया ने गेंद को गोल पोस्ट से दूर रखा।ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कई बार अपनी रणनीति बदली। भारतीय टीम को छकाने की कोशिश की। लेकिन फिर भी वह गोलकीपर से आगे नहीं जा पाई। विरोधी टीम के सामने सविता पूनिया दीवार बन कर डटी रहीं उनका खेल आज कमाल था।और भारत की टीम इस तरह सेमीफाइनल में पहुंच गई।



बता दे कि पुनिया का मूल गांव भादरा तहसील का झांसल गांव ही है,लेकिन लम्बे अरसे से हरियाणा में पूरा परिवार रह रहा है।और इनके पिता महिंदर सिंह पुनिया हरियाणा के जोधका गांव की PHC में कार्यरत है।हनुमानगढ में सोशल मीडिया पर सविता पुनिया को बधाई देने के खूब मैसज वायरल हो रहे है।कही न कही लोगो मे शंशय भी है कि पूनिया हरियाणा से है या राजस्थान से।क्योकि पूनिया ने अपनी ऑफिशियल सोशलसाइट्स पर हरियाणा का लिखा हुआ है।लेकिन सविता पूनिया का मूल गांव हनुमानगढ की भादरा तहसील का झांसल गांव ही है।

हनुमानगढ़ से विश्वास कुमार की रिपोर्ट,