उदयपुर से भगवान प्रजापत
लेकसिटी उदयपुर के जगदीश मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बडे ही धूम धाम से मनाया गया। इस मोके पर भगवान जगदीश के मंदिर में ठाकुरजी की प्रतिमा पर चांदी का विशेष श्रृंगार धराया गया। इस अवसर पर जगदीश मंदिर में भजन कीर्तन हुए। इस दौरान बड़ी तादाद में भक्तो ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों का गायन कर नृत्य किया। जन्माष्टमी के मौके पर अलसुबह से ही भक्त भगवान जगदीश के दर्शन करने के लिए पहुंचे। यह दौर दिन भर जारी रहा। इस दौरान मंदिर में भी साज सजावट की गई है, वही भगवान श्रीकृष्ण को चांदी की पोशाक का धारण भी कराया गया हैं। भक्तों के आने का सिलसिला दिनभर भगवान जगन्नाथ के दरबार में जारी रहेगा । जन्माष्टमी के मौके पर मंदिर मंडल की ओर से भी विशेष तरह के मनोरथ जगदीश मंदिर में किए गये। कोरोना महामारी के चलते बारी बारी भक्त मंदिर में पंहुचे और भगवान के दर्शन किये। सुरक्षा के लिहाज से भी पुलिस की ओर से कड़े बंदोबस्त भगवान जगदीश के मंदिर के आस-पास किए गए।


0 टिप्पणियाँ