विशेष संवाददाता अवनीश पाराशर की रिपोर्ट
करौली के प्रभारी मंत्री अशोक चांदपुर सोमवार को जिले के दौरे पर रहे.इस दोरान मंत्री ने सर्किट हाउस में जहां फरियादियों के अभाव अभियोग सुने वहीं जिला कलेक्ट्रेट सभागार अधिकारियों की बैठक लेकर सरकार की योजनाओं की समीक्षा की ओर अधिकारियों को आवश्यक दिशाओं निर्देश दिए।
जिले के प्रभारी मंत्री अशोक चांदना ने अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश देते हुए कहा कि ब्लॉक व जिला स्तर पर आमजन की समस्याओं का निस्तारण संबंधित विभाग के अधिकारी स्थानीय स्तर पर ही करना सुनिश्चित करें, जिससे कि राज्य सरकार की मंशा के अुनसार उनके शीघ्र ही राहत मिल सकें।उन्होने बैठक मे मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत जिले मे किये जाने वाले कार्याे को प्राथमिकता से लेंने और बजट घोषणा की क्रियान्विती शीघ्र करने के निर्देश दिए ताकि मुख्यमंत्री की घोषणाओं का लाभ मिलने लगे।उन्होने विभागों से मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के तहत किये जा रहे कार्याे के बारे मे जानकारी ली। उन्होने कृषि विभाग के उपनिदेशक को वर्षा के कारण खराब हो रही फसलो का सर्वे कराकर बीमा कंपनी से लाभ दिलवाने साथ ही इसकी संपूर्ण सूचना सितम्बर माह मे उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया।उन्होने टीकाकरण को शतप्रतिशत बढाने के साथ साथ पानी, बिजली, चिकित्सा सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए जिले में संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिये। मंत्री ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर से अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए सजगता से नियमों का पालन करते हुए सतर्क रहने की आवश्यकता जताई।
प्रभारी मंत्री ने बैठक मे पर्यटन, पंचायतीराज, पीडब्लूडी, विद्युत, महिला एवं बाल विकास, पीएचईडी, चिकित्सा, सिचांई सहित अन्य विभागों के संचालित योजनाओं के बारे मे बिन्दुबार समीक्षा की। जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने जिले मे संचालित विभिन्न कल्याणकारी व फलैग्शिप योजनाओं को आमजन तक पहूचांने का आश्वासन दिया एवं बजट घोषणाओं व कोरोनाकाल मे अब तक किये गये कार्यो के बारे मे भी विस्तार से जानकारी दी। बैठक में एडीएम परसराम मीना, एडिशनल एसपी प्रकाशचन्द, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी धर्मेन्द्र मीना,सहित संबधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ