सवाई माधोपुर में बुधवार को चयनित कोविड स्वास्थ्य सहायकों ने कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और चयनित अभ्यर्थियों पदस्थापन देने व कार्यभार सूची जारी करने की मांग की है ।


 चयनित कोविड स्वास्थ्य सहायकों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि सवाई माधोपुर में चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड स्वास्थ्य सहायकों के पद पर भर्ती की गई थी और चयनित 604 अभ्यर्थियों की सूची भी जारी कर दी गई । जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को 27 जुलाई तक कार्यभार ग्रहण करने के आदेश भी जारी किए गए । जिस पर चयनित अभ्यर्थियों में कार्यभार भी ग्रहण कर लिया । इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों के स्थगन के आदेश जारी कर दिए गए । जो किसी भी तरह से न्याय संगत नही है ।

 चयनित अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रदेश के अन्य जिले में सभी चयनित अभ्यर्थी कार्यभार ग्रहण कर चुके है । लेकिन सवाई माधोपुर में कार्यभार ग्रहण करने के बाद स्थगन आदेश जारी कर दिया गया । जिसके चलते चयनित अभ्यर्थी असमंजस की स्थिति में है ,चयनित कोविड स्वास्थ्य सहायकों ने स्थगन आदेश हटाकर चयनित अभ्यर्थियों को पदस्थापन देने एंव कार्यभार ग्रहण करने की सूची जारी करने की मांग की है ।

सवाईमाधोपुर से हेमेंद्र शर्मा,