झालावाड जिला पुलिस ने साइबर सेल टीम की मदद से तकनीकी अनुसंधान के द्वारा 7.50 लाख रूपये कीमत के 70 गुमशुदा मोबाइल को ट्रेस कर उनके मालिकों को लौटायें है, जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में एसपी डॉ किरण सिद्धू ने मोबाइल मालिकों को उनके गुमशुदा मोबाइल सौंपे।
सारे मामले में एसपी डॉ किरण सिद्धू ने बताया कि जिले के कई लोगों के द्वारा मोबाइल गुम होने की सूचना पुलिस पोर्टल पर दर्ज की जाकर फरियादी के द्वारा स्वयं अथवा थानों के द्वारा साइबर सेल झालावाड़ में भिजवाई गई थी, इस पर जिले की साइबर सेल के द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया,
जिसमें पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान की मदद से राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली एवं गुजरात में गुमशुदा चल रहे 70 मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया, जिन्हें आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उनके मालिकों को लौटाया गया, एसपी डाॅ किरण सिद्धू ने बताया कि आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा
झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत,



0 टिप्पणियाँ