जयपुर ,  जिले मे स्थित आमागढ़ पहाड़ी पर बने अंबा माता मंदिर के ताले प्रशासन ने आम श्रद्धालुओं के लिए बुधवार से पूजा-अर्चना के लिए खोल दिये।  मन्दिर के खुलने के बाद सासंद किरोडीलाल मीना की पत्नी गोलमा देवी ने महिलाओं के साथ भगवान शिव ओर अंबे माता की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर गोलमा देवी ने मीडिया को बताया कि सावन का महीना चल रहा है तथा महिलाओं के साथ पूजा अर्चना की गई है।  वैसे सभी को पूजा करनी चाहिए। 


दरअसल भाजपा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने रविवार को भारी सुरक्षा बल के जवानो के बीच सुरक्षा मे सेंध लगाते हुए मन्दिर मे झंडा फहराया था और साथ ही किरोडीलाल ने अपने प्रदर्शन के दौरान सरकार को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए यह मांग की थी कि आम लोगो के लिए मन्दिर को खोला जाये।जिसके बाद सरकार ने उनकी बात को मान लिया था और बुधवार को मन्दिर आम लोगो के लिए खोल दिया गया। 

 सासंद किरोड़ी मीणा ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार भी जताया।  सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने अपने ट्वीट में यह भी जानकारी दी कि उनकी धर्मपत्नी और पूर्व विधायक गोलमा देवी बुधवार सुबह इस मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगी।  वहीं किरोड़ी मीणा स्वयं जब दिल्ली से जयपुर आएंगे, तब इस मंदिर में दर्शन करेंगे। 

यह था पूरा मामला।

आमागढ़ प्रकरण पिछले कुछ दिनों से सियासी रंग लेता नजर आ रहा था। आमागढ़ में मीणा समाज से जुड़ा एक मंदिर है।  पिछले दिनों यहां मूर्तियां खंडित कर दी गई थी, जिसके बाद कुछ हिंदूवादी संगठनों ने यहां पर भगवा ध्वज लगा दिया था, लेकिन गंगापुर सिटी से निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा ने कुछ ही दिनों बाद अपने समर्थकों के साथ यहां पहुंचकर भगवा ध्वज तोड़कर गिरा दिया और आरएसएस सहित कई संगठनों पर अनाधिकृत रूप से मंदिर और क्षेत्र में कब्जा करने की बात कही।  जिसके बाद सांसद किरोड़ी लाल मीणा भी इस मामले में खुलकर सामने आ गए।  हाल ही में मीणा ने मुख्य सचिव निरंजन आर्य को इस मसले पर ज्ञापन दिया था और तभी रविवार को यहां ध्वजा फहराने का ऐलान भी किया था।  जिसके बाद किरोड़ी लाल मीणा ने आमागढ़ किले पर मीणा समाज का ध्वजा फहराया और साथ ही किले को संरक्षित स्मारक घोषित करने की मांग की।  जिसके बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया था लेकिन बाद में  सांसद को छोड़ दिया गया था।  उसके बाद किरोड़ी लाल मीणा ने आमजन के लिए मंदिर को खोलने की मांग की थी।

जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट,