राजस्थान मे सोमवार को हुई विभिन्न जिलो मे तेज बारिश से मची त्रासदी के बीच एसडीआरएफ की टीम ने रेस्कयू कर लोगो को बाहर निकाला।एसडीआरएफ सेनानायक पंकज चौधरी, IPS के निर्देशन में पुलिस थाना उद्योग नगर, जिला भरतपुर के सातरूक गांव के बरसाती नाले में बहे एक 30 वर्षीय युवक के शव को निकालने के लिए SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कड़ी मेहनत के उपरांत बरसाती नाले से 30 वर्षीय युवक के शव को निकालकर स्थानीय प्रशासन के सुपुर्द किया। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों एवं स्थानीय प्रशासन ने एसडीआरएफ द्वारा किए गए रेस्क्यू कार्य की सराहना की है।
दूसरी ओर जयपुर की घाटगेट में तैनात रेस्क्यू टीम ने पुलिस थाना माणक चौक जयपुर के अंतर्गत चौड़ा रास्ता के पास बरगद का पेड़ गिर जाने से पेड़ के नीचे कुछ लोगों के दबने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम जयपुर से मिलने पर सेनानायक पंकज चौधरी से अनुमति प्राप्त कर मय आपदा राहत उपकरणों के रवाना हुई।
प्रभावित जिलो मे रही एसडीआरएफ की अहम भूमिका।
सोमवार को प्रदेश के 07 प्रभावित ज़िलों , भरतपुर, पाली, बीकानेर, सवाई माधोपुर, करौली, जयपुर, झालावाड़ में एसडीआरएफ टीम की अहम भूमिका रही टीम ने इन जिलो मे लोगो को राहत पहुचाते हुए बचाव रेस्क्यू किया।। एसडीआरएफ की टीम ने विभिन्न जिलो मे कुल मृत 4 व्यक्ति के शव बरामद किए है। पाली में मानसून सत्र हेतु तैनात रेस्क्यू टीम द्वारा पुलिस थाना अनन्तपुर कालू मे सोमवार को को तालाब में डूबे व्यक्ति के शव को निकालकर स्थानीय प्रशासन को सुपुर्द किया।
बीकानेर में मानसून सत्र हेतु तैनात रेस्क्यू टीम द्वारा पुलिस थाना देशनोक, जिला बीकानेर के अंतर्गत तालाब में डूबे बालक के शव को निकालकर स्थानीय प्रशासन को सुपुर्द किया। भरतपुर में मानसून सत्र हेतु तैनात रेस्क्यू टीम द्वारा पुलिस थाना उद्योग नगर जिला भरतपुर के अंतर्गत बरसाती नाले में बहे युवक के शव को निकालकर स्थानीय प्रशासन को सुपुर्द किया।
सवाईमाधोपुर में मानसून सत्र हेतु तैनात रेस्क्यू टीम द्वारा पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा के अंतर्गत पानी में बहे युवक के शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। करौली में मानसून सत्र हेतु तैनात रेस्क्यू टीम द्वारा पुलिस थाना सपोटरा के अंतर्गत जोडली नदी में एक बालक के डूब जाने की सूचना पर रेस्क्यू कार्य किया गया अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन स्थानीय प्रशासन के आदेशानुसार रोक दिया गया रेस्क्यू ऑपरेशन मंगलवार को भी जारी रहेगा।
जयपुर के घाटगेट में मानसून सत्र हेतु तैनात रेस्क्यू टीम द्वारा पुलिस थाना माणक चौक के अंतर्गत चौड़ा रास्ता में एक पुराने बड़े बरगद का पेड़ गिर जाने पर पेड़ के नीचे कुछ लोगों के दबने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम जयपुर से मिलने पर तत्काल पहुँच रेस्क्यू टीम ने ऑपरेशन जारी किया है। झालावाड़ में मानसून सत्र हेतु तैनात रेस्क्यू टीम द्वारा पुलिस थाना मंडावर के अन्तर्गत कालीसिंध नदी में डूबे युवक की तलाश हेतु रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
भरतपुर से जिला करौली के अंतर्गत भारी बारिश के चलते जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग करौली की माँग पर अतिरिक्त रेस्क्यू टीम उपलब्ध करवाई गई है। बीकानेर से जिला धौलपुर के अंतर्गत भारी बारिश के चलते DM /SP धौलपुर की माँग पर एक अतिरिक्त रेस्क्यू टीम उपलब्ध करवाई गई है जो बीकानेर को रवाना हो गई है जो मंगलवार सुबह धौलपुर DM/SP को रिपोर्ट करेगी ।
जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट




0 टिप्पणियाँ