टोंक ब्यूरो रिपोर्ट, टोंक जिले में बारिश का कहर लगातार बढ़ता जा रहा हैं,बुधवार शाम एक ही परिवार की एक वृद्ध महिला सहित तीन जनों की मौत के बाद गांव में गम का सन्नाटा पसर गया हैं।
मौके पर ग्राम पंचायत सरपंच सहित ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बताया जा रहा है कि महिला मवेशी चराने गई थी नाला पार करने के दौरान एक-एक को बचाने के प्रयास में तीनों की जान चली गई दो महिलाएं झाड़ी में फंसी हुई मिली वहीं एक को बहते हुए राहगीर की सूचना पर निकाला गया। जानकारी के अनुसार घाड थाना क्षेत्र के चारनेट ग्राम पंचायत के बेलहडी गांव में 52 वर्षीय महिला सीता देवी पत्नी मिट्ठू लाल गुर्जर उसी परिवार की रिंकू पुत्री लादू लाल गुर्जर 16 कृष्णा पुत्री आसाराम गुर्जर 14 बुधवार को दोपहर रोजाना की तरह भैंस चराने गई थी. तेज बारिश के चलते बेलरी गांव के पास पहाड़ी में से गैरोटी की तरफ जा रहे नाला पार करने के दौरान एक-एक करके तीनों पानी मे बह गई,
जिसमें से दो महिलाएं तो झाड़ी में उलझ गई तीसरी को वहां से गुजर रहे एक युवक की सूचना पर बहती हुई को रोका तीनों महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीण मुकेश कुमार गुर्जर व सरपंच राजेश चौधरी ने बताया की बेलहडी के पास से पहाड़ी में से तेज रफ्तार से नाले में पानी का बहाव हो रहा है. बुधवार को तीनों महिलाएं नाले को पार करने के दौरान अपना संतुलन खोने से बह गई गई जिनमें से 2 महिलाएं तो झाड़ियों में जाकर उलझ गई तीसरी सीता देवी गुर्जर को 2 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद झाड़ियों में से निकाला गया है.




0 टिप्पणियाँ