श्रीगंगानगर के सुखाडिया नगर में हुई फायरिंग की वारदात के संबंध में परिवादी अरुण जैन  ने पुलिस थाना जवाहरनगर पर इस आशय की रिपोर्ट दी कि दिनांक 25.06.2021 को सुबह वह अपने घर की चार दीवारी में टहल रहा था। वक्त करीब 6 बजे एक. सफेद रंग की आई-10 कार आई, जिसमे आये तीन लड़को ने उस पर फायरिंग की और कार को भगा ले गये वगैरा 2 रिपोर्ट पर मुकदमा नं 294 दिनांक 25.06.21 धारा 307,394,387,336, 120बी मा.द.स. य 3025527 आर्मस एक्ट वा 67 आईटी एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी पुलिस थाना जवाहरनगर द्वारा शुरू किया गया।  

एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि  शहर श्रीगंगानगर में हुई फायरिंग की वारदात की घटना की गम्भीरता को देखते हुए वारदात को अंजाम देने वाले को ट्रेस आऊट करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये तथा  अरविन्द बेरड वृत्ताधिकारी शहर,  नरेन्द्र पुनिया प्रभारी महिला अन्वेषण सैल श्रीगंगानगर, विश्वजीत सिंह थानाधिकारी पुलिस थाना जवाहरनगर तथा कश्यप उप निरीक्षक प्रभारी जिला विशेष टीम तथा अन्य पुलिस अधिकारियों की टीमें गठित की गई। उक्त टीमों ने वारदात को ट्रेस आऊट करने के सम्बन्ध में घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक कर घटनास्थल के आस पड़ोसियान से पूछताछ कर साक्ष्य संकलित किये। आरोपियो की तलाश हेतु हरियाणा व पंजाब तथा हिमाचल में टीमे भेजी गई। बुधवार को उक्त वारदात में संलिप्त 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनमे 6 को न्यायिक हिरासत में भिजवाया जा चुका है।

इस प्रकरण मे नये गिरफ्तार किये गये आरोपियों का विवरण के अनुसार  प्रकरण की वारदात की योजना तैयार करने वाले मुख्य अभियुक्त गैंगस्टर राम मेहर उर्फ धोलू चौधरी व अभियुक्त अजय अरोङा उर्फ भालु के बीच कोर्डिनेटर का काम करने वाले आरोपी निशांत बजाज पुत्र श्यामलाल बजाज जाति अरोङा उम्र 30 साल निवासी 155 जी ब्लाक पुलिस थाना कोतवाली श्रीगंगानगर तथा आरोपी राम मेहर उर्फ धोलू चौधरी को श्रीगंगानगर मे रहने के लिए किराये पर कमरा दिलवाने तथा वाहन उपलब्ध करवाने वाले आरोपी ओमप्रकाश उर्फ बिट्टु पुत्र हरद्वारीलाल जाति अग्रवाल उम्र 40 साल निवासी 3/126 शंकर कालोनी पुलिस थाना सदर श्रीगंगानगर को विश्वजीतसिंह पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना जवाहरनगर श्रीगंगानगर मय टीम ने गिरफ्तार किया है आरोपीगण से प्रकरण में गहनता से अऩुसंधान जारी है। अभियुक्तगण को पेश अदालत किया जाकर पीसी प्राप्त किया गया है। प्रकरण मे संलिप्त अन्य अभियुक्तगण तलाश व अऩुसंधान जारी है।

श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर,