करौली मे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की आमजन की समयानुरूप पहुंच की सुनिश्चिता हेतू सीएमएचओ डाॅ. दिनेशचंद मीना ने हिंडौन ब्लाॅक की सीएचसी सूरौठ का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और व्यवस्थाओं मे सुधार के निर्देश प्रदान किये।


डाॅ. मीना ने निरीक्षण में आईएलआर का अवलोकन कर वैक्सीन संधारण की स्थिति जांची, उपस्थिति पंजिका, दवा वितरण केन्द्र, जांच कक्ष, रोगी वार्ड निरीक्षण कर ब्लड स्लाईड कलेक्शन बढाने पर जोर दिया और निःशुल्क दवा योजना से अधिकाधिक रोगियों को लाभान्वित कराने की अपेक्षा जताई। उन्होने मौसमी बीमारियों के प्रति आमजन में जागरूकता लाने, प्रत्येक रविवार को मच्छर पनपने वाले स्थानों की सफाई कराने और एंटीलार्वल गतिविधियां आयोजन के लिए निर्देशित कर संस्थान पर साफ-सफाई रखने, नियमित समय पर ठहराव सुनिश्चित करने एवं कोविड टीकाकरण बढाने पर जोर दिया ।



करौली से अवनीश पाराशर,