बारां जिले में जिस प्रकार से इस वर्ष बारिश हुई है उसने पुराने सारे ही रिकोर्ड ध्वस्त कर दिये हैं। लगातार बारिश के चलते चहूंओर पानी भर गया है। बारां जिले में इस बार अतिवृष्टि से कई लोगों के आशियाने छिन गए हैं। इसी की एक बानगी बारां नगर परिषद के वार्ड नंबर 58 में देखने को मिली है।बारां में अतिवृष्टि के चलते हुए बारां नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 58 में लगभग 40 कच्चे मकान ढ़ह गये हैं। जिससे लोग बेघर हो गए हैं

लोगों के आशियाना छिन जाने के बाद भी प्रशासन व सरकार की तरफ से कोई मदद के लिए नहीं पहुंचा है। यह हालात तो मात्र बारां नगर परिषद के वार्ड नंबर 58 के बांगी भर भी नहीं हैं। बारां नगर परिषद की कई कॉलोनियों में इस अतिवृष्टि ने सैकड़ों लोगों के आशियाने उजाड़ दिये हैं।



नगर परिषद के मेलखेड़ी गांव में घुसा पानी बाढ़ जैसे बने हालात।


बारां में विगत सप्ताह से लगातार बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश के चलते बारां के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुये है। वहीं गुरूवार देर रात को जमकर हुई बारिश के बाद शुक्रवार 6 अगस्त को बारां नगर परिषद के मेलखेड़ी गांव में बरसात का पानी घुस गया है। 



जिससे लोगों के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। वहीं मेलखेड़ी गांव में आवागमन का रास्ता बंद हो गया है तो खेतों में चारो तरफ पानी भर जाने के कारण फंसलें भी तबाह होने के कगार पर है तो वहीं कई मकानों सहित सरकारी भवनो में भी पानी का भराव हो गया है। हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से इस गांव के लोगों की ना तो कोई सुध ली गई है ना ही कोई मदद की गई है।


बारां से बृजेश कलवार की रिपोर्ट,