करौली जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर भाजपाइयों ने एसडीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौप नगरपरिषद क्षेत्र मे लम्बे अरसे से आ रही परेशानियों की समस्या समाधान करने की मांग की।

 युवा नेता कृष्णा गुलपारिया ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र करौली में विद्युत विभाग द्वारा लंबे समय से जो लोहे के पोल लगे हुए हैं जिन पर बारिश के कारण करंट आते हैं और आए दिन हो रही मौत और घटनाओं से इन पोलो को बदलवाने की मांग की गई है. साथ ही नगर परिषद क्षेत्र करौली में कॉलोनियों में पक्की सीसी सड़क नाली जलभराव समस्या वाली कॉलोनियों को चिन्हित कर नालियों का निर्माण कराने, और भू माफियाओं के द्वारा अतिक्रमण करने के कारण शहर के अन्दर पानी का भराव हो रहा है.जिससे आमजन को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 

अतिक्रमण को हटाने के लिए और सफाई व्यवस्था को शीघ्र करवाने के लिए, इसके साथ-साथ परिषद क्षेत्र में सड़कों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है जो कभी भी आपस में संघर्ष का रूप धारण कर लेते हैं आवारा पशुओं को गौशालाओं मे पहुंचाने की मांग की गई है. इसके अलावा पूर्व में नगर परिषद के द्वारा कचरे का परिवहन जो गली-गली किया जाता था जो वर्तमान समय में बंद है उसको पहले की तरह सुचारू करवाने, तीन दरवाजा बांध को पुनः शीघ्र बनबाने की मांग की गई।


जिसमें शहर में पानी भरने की समस्या से निजात मिले। भाजपा नेता कृष्णा शर्मा गुलपारियां ने बताया कि लंबे समय से नगर परिषद क्षेत्र में मादक पदार्थ जैसे गांजा चरस अफीम एवं स्नेक आदि का युवा वर्ग के लिए आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं उन पर अंकुश लगना अति आवश्यक है इन शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर आज ज्ञापन दिया गया इन समस्याओं का शीघ्र समाधान करवा कर आमजन को राहत प्रदान करने की मांग की गई।

 इस दोरान भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अनूप शर्मा, धीरेंद्र बैंसला,अजीत बीजलपुर,हंसराज चतुर्वेदी, राजेंद्र शर्मा, उत्तम सिंह जादौन,घनश्याम शर्मा, वीरेंद्र मित्तल, मुकेश सालोंत्री, भुवनेश पाल, पुष्पेंद्र सैनी, सुरेश मिस्त्री,शिवदयाल मेहरा, आदि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

करौली से अवनीश पाराशर,