ब्यूरो रिपोर्ट

जोधपुर-पाली रेलमार्ग पर देर रात एक ही परिवार के तीन लोगों ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तीनों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है।

बता दे पाली-जोधपुर रेल मार्ग पर ट्रेन के आगे कूदकर बुधवार रात को एक ही परिवार के तीन लोगों ने इहलीला समाप्त कर ली।सभी मृतक सालावास गांव के शेखालो का बास के रहने वाले हैं।सभी ने सांगरिया रेल फाटक के पास आत्महत्या की है। मौके पर मिले दस्तावेज से इनकी पहचान हुई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान सालावास निवासी महेंद्र (28) पुत्र अम्बालाल, संजू (21) पत्नी महेंद्र और लक्षिता (2) पुत्री महेंद्र के रूप में हुई है। मृतक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे।जो रेल लाइन के पास मिली है।दस्तावेजों में पारिवारिक भूमि से जुड़ा एक शपथ पत्र भी मिला है जिसमें परिवार की भूमि को लेकर लिखा पढ़ी की गई है।इस शपथ पत्र में महेंद्र के पिता अंबालाल का भी नाम शामिल है। कयास लगाया जा रहा है कि कहीं जायजाद के विवाद के चलते तो मृतकों ने यह कदम उठाया हो। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है पुलिस ने तीनों शवों को अस्पताल में रखवाया है और परिजनों को सूचित कर दिया है।