बारां से बृजेश कलवार
बारां मे गुरुवार को राजस्थान किसान महापंचायत ने निर्माणाधीन हाथीयादह बांध के पानी से होने वाली समस्याओं का समाधान करने व घटिया निर्माण की जांच करने हेतु अपनी मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता व अधिशासी अभियंता जल संसाधन विभाग तृतीय खंड बारां को ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन में बताया गया है कि बांध के मुख्य गेटों के सामने की 29 किसानों की करीब 160 बीघा भूमि पर कटाव होना निश्चित है।इस वर्ष भी बांध की अधूरी पाल को बाढ़ का पानी तौड़ता हुआ खेतों की मिट्टी व फसलें बाह ले गया।जिससे खेतों की उपजाऊ मिट्टी बह गई तथा खेतों में गड्ढे हो गए बांध बनने पर यह स्थिति प्रतिवर्ष संभावित है, इसलिए बांध के गेटों के सामने नदी के किनारे से करवरी कला गांव तक की कृषि भूमि का मुआवजा दिया जाए।वही घटिया निर्माण की जांच हो बांध के मुख्य गेट के पास बनाई गई पाल में कंकर पत्थर युक्त मिट्टी डाली गई है जो बांध निर्माण के नियम विरुद्ध है।इससे पाल में पानी का रिसाव होकर टूटने का पूरा खतरा है।इसकी जांच कराई जाए।वही बांध का दोबारा सर्वेक्षण कर बांध में गेटों की संख्या बढ़ाई जाए तथा उत्तरी छोर पर वेस्ट वियर बनाया जाए।ज्ञापन देने वालों में सत्यनारायण सिंह रमेश चंद्र मीणा बुद्धि प्रकाश शर्मा, अमिताभ सिंह, जितेंद्र नागर ,जगदीश सिंह ,छीतर लाल गुर्जर सहित कई लोग मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ