ब्यूरो रिपोर्ट
भरतपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है।यहां जात करके लौट रहे लोगों से भरी टैंपो को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।इस हादसे में मां-बेटे समेत 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 14 घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दरअसल भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र में झार पीर बाबा की जात करके धौलपुर के लिए लौट रहे लोगों से भरे टैंपो को खानवा के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई।14 घायलों का भरतपुर के आरबीएम जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह धौलपुर क्षेत्र के करीब 17 लोग बयाना क्षेत्र से झार पीर बाबा की जात करके टैंपो से लौट रहे थे। इसी दौरान रूपवास रोड पर खानवा क्षेत्र में जंगी का नगला से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टैंपो को टक्कर मार दी। इस हादस में 15 घायल हुए थे जबकि 2 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।अस्पताल ले जाते वक्त एक घायल की मौत हो गई।दुर्घटना में मां राजन देवी और बेटे वीरेंद्र समेत ओमप्रकाश की मौत हो गई।14 घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।


0 टिप्पणियाँ