जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सोमवार को सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी है। गहलोत ने कहा कि हमें आदिवासियों के अधिकारों के संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए। ये प्रकृति माँ के सबसे करीबी लोग हैं।प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में इनका बहुत बड़ा योगदान रहा है।बतादे विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य मे आज यानी की सोमवार को राजस्थान मे पहली बार सावर्जनिक अवकाश भी घोषित किया गया है. वही आदिवासी समाज के लोगो द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा।


0 टिप्पणियाँ