धौलपुर जिले में इस समय बदमाश मस्त और पुलिस पस्त दिखाई दे रही है। बदमाश घटनाओं को अंजाम देकर बेखौफ फरार हो जाते हैं। लेकिन पुलिस बदमाशों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। जिससे पुलिस की कार्यशैली और रात्रि गश्त व्यवस्था पर सवालियां निशान लग रहे हैं। ताजा मामला बीती देर रात कोतवाली थाना इलाके के हरदेव नगर रोड के पास का है। जहां बीती देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक ज्वैलर्स शोरूम को निशाना बनाया। बदमाशों ने सबसे पहले शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के तार काटे और उसके बाद शटर व शीशा तोड़ा,लेकिन शटर की संख्या अधिक होने के बाद बदमाशों ने शोरूम की दीवार को तोड़ा
लेकिन दीवार में सरिया लगे होने के कारण बदमाश शोरूम के अंदर प्रवेश नहीं कर सके.बदमाश दो घंटे की मशक्कत के बाद चोरी की वारदात को अंजाम नहीं दे सके।ज्वेलर्स शोरूम के मालिक नितिन अग्रवाल ने बताया कि सुबह 4 बजे के आसपास मेरे पड़ौसी से सूचना मिली कि आपकी दुकान के शटर,ताले और दीवार तोड़ दी है.जब दुकान पर जाकर देखा तो सीसीटीवी कैमरे के तार कटे हुए थे,शटर टूटा और ताले टूटे हुए थे.दीवार टूटी हुई थी.पीड़ित ने बताया कि अगर समय पर दुकान पर नहीं आता तो चोरी की वारदात हो जाती।पीड़ित ने वारदात की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी.मौके पर पहुंची पुलिस ने मौक़ा मुआयना किया और रिपोर्ट दर्ज अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी हैं।



0 टिप्पणियाँ