बारां से बृजेश कलवार,

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन बंकट अखाड़ा, बंकट की बगीची बारां

में किया गया।जितेन्द्र सिंह रहलाई भाजपा आईटी विभाग बारां व रणवीर भैया ने बताया कि प्रतियोगीता मे मुख्य अतिथि बारां शहर कोतवाल मांगेलाल यादव व विशिष्ट अतिथि बंकट अखाड़ा के उस्ताद बिरद्रीलाल, कस्तूरचंद सूरजमल, हिन्दू अखाड़ा समिति अध्यक्ष मुकेश शर्मा मंचासीन रहे |राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवाओ मे खेल के प्रति जागरूकता लाने व प्रतिभाओ को तराशकर हौसला बडा़ने के उद्देश्य से इस कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया है 

अतिथीयों ने आयोजनकर्ताओ को बधाई प्रेषित कर कहा कि युवा पीडी़ को खेल के प्रति जागरूकता लाकर राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने के लिए प्रयासरत होना चाहिए, इस प्रतियोगिता में 15 प्रतीभागीयो ने भाग लिया जिनके कुल पांच राउण्ड हुये