चित्तौड़गढ़ से गोपाल चतुर्वेदी की रिपोर्ट,

दुबई में व्यापार करने वाले चित्तौड़गढ़ के मूलनिवासी की 15 अगस्त को प्रताप नगर क्षेत्र से हुई कार चोरी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है जिसमें व्यवसाई रमेश चंचलानी ने कार चोरी की रिपोर्ट  सदर थाना में दर्ज कराने के साथ ही सबूत भी प्रस्तुत किये है लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली ही रहे है।चित्तौड़गढ़ के सदर थाना क्षेत्र के सिंधी कॉलोनी प्रताप नगर से 15 अगस्त सवेरे दुबई में अपना व्यापार करने वाले और समाजसेवी चित्तौड़गढ़ के मूल निवासी रमेश चंचलानी की एक महंगी लग्जरी कार चोरी होने का मामला इन दिनों सुर्ख़ियों में बना हुआ है, इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट रमेश चंचलानी सदर थाना में भी दर्ज करवाई है इसके साथ ही अपने स्तर पर चंचलानी ने साक्ष्य जुटाना भी शुरू किये गए जिसमे उन्हें सफलता भी मिल गईं है,जिसमे उनके एक समाज के ही करीबी मित्र के द्वारा कार चोरी करने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने इस मामले में कार्यवाही के प्रयास तेज कर दिए हैं,और चंचलानी अब पुलिस के आला अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं जिससे कि पुलिस कार चोर तक पहुंच सके, वही चंचलानी का आरोप है कि उन्हीं के एक करीबी मित्र ने उनकी कार को चोरी कर जोधपुर के तस्करों को बेच देने का संदेह है उन्होंने बताया कि उन्हें जो साक्ष्य अभी तक मिले हैं उनको पुलिस  जाँच अधिकारी को सौंप दिया गया है जिससे अनुसंधान में काफी मदद मिलेगी। वहीं इस बारे में सदर थाना पुलिस के जांच अधिकारी तेजसिंह का कहना है कि प्रार्थी रमेश चंचलानी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद सभी साक्ष्य उपलब्ध करवाए गए हैं जिसमें पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है और शीघ्र ही इस मामले का पटाक्षेप कर दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इस मामले में चंचलानी ने भले ही आरोपी को नामजद किया हो लेकिन अभी तक पुलिस का अनुसंधान जारी है ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि कार चोरी के मामले में तस्करों के तार जूड़ने की सम्भावनाओ के बाद पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई कर पाती है, फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और एक बड़े व्यवसाई को अपने चोरी की गई कार का अभी इंतजार है जो कि रोजाना स्टिक के सहारे चल कर सदर थाने के चक्कर काट रहा है।