बारां से बृजेश कलवार
बारां जिला के शाहाबाद क्षेत्र के ग्रामीणों ने पूर्व विधायक ललित मीना के नेतृत्व में बाढ़ से हुये नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर बुधवार को बारां कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन कर बारां जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि हमारे क्षेत्र में इस बार अतिवृष्टि के कारण हमारे घर व फसल पूरी तरह बर्बाद हो चूकी है लेकिन लम्बा समय गुजर जाने के बाद भी सरकार की और से कोई मदद नहीं की गई है और ना ही कोई मुआवजा दिया गया है।किशनगंज पूर्व विधायक ललित मीना ने बताया कि आदिवासी तलहटी क्षेत्र के कई गांव इस बार बाढ से प्रभावित हुये है। जिसमें से लगभग आधा दर्जन गांवों के ग्रामीण बुधवार को समस्याओं लेकर बारां जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे हैं व प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि बाढ़ से नुकसान हुआ है वह मुआवजा जल्द दिलाया जावे।


0 टिप्पणियाँ