झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत
कोटा सभांग के संभागीय आयुक्त कैलाश चंद मीना बुधवार को झालावाड़ के दौरे पर रहे।इस दौरान उन्हें शहर के मिनी सचिवालय स्थित जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।जिसके बाद संभागीय आयुक्त ने मिनी सचिवालय के सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और जिले में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की तो साथ ही उन्होंने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे राहत कार्यों को लेकर भी फीडबैक लिया और किसानों के फसल खराबे सर्वे को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।अपने झालावाड़ दौरे के दौरान संभागीय आयुक्त कैलाश चंद्र मीणा ने जिला स्तरीय अधिकारियों को कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए अभी से तैयारी करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने संभावित तीसरी लहर को लेकर दवाइयां व अन्य उपकरणों को लेकर भी पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए, इस दौरान संभागीय आयुक्त ने कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को और गति देने के लिए भी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये
बैठक के दौरान संभागीय आयुक्त कैलाश चंद्र मीणा ने कहा कि झालावाड़ जिले में अतिवृष्टि के दौरान काफी नुकसान हुआ है, ऐसे में सरकार एवं प्रशासन के द्वारा किए गये प्रारंभिक आकलन में 1000 कच्चे मकानों में नुकसान सामने आया है, जिसमें से 376 लोगों को प्रशासन के द्वारा राहत उपलब्ध करवाई गई है। साथ ही फसल खराबे को लेकर कृषि विभाग वह इंश्योरेंस कंपनी सर्वे कर रही है।जल्द ही प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि के दौरान जिले के जिन भी इलाकों में सड़कों को नुकसान पहुंचा है उसके लिए प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भिजवाया जा रहा है, जिसके बाद सड़कों की मरम्मत करवा कर जल्द ही आम जनता को राहत दिलवाई जाएगी, इस दौरान बैठक में जिला कलेक्टर हरिमोहन मीणा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ