चित्तौड़गढ़ से गोपाल चतुर्वेदी की रिपोर्ट

शराबबंदी आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा भारती छाबड़ा ने कहा है कि राज्य सरकार सिर्फ राजस्व प्राप्ति के लिए शराब परोस रही है ओर इसके लिए राजस्थान मे सम्पूर्ण शराब बंदी के लिए 2 अक्टूबर से जयपुर में गांधीवादी तरीके से आंदोलन शुरू किया जाएगा।चित्तौड़गढ़ से शराबबंदी आंदोलन के तीसरे चरण की शुरुआत को लेकर चित्तौड़गढ़ प्रवास पर आई शराबबंदी आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा भारती छाबड़ा ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जिस तरह से बिहार और गुजरात में संपूर्ण शराब बंदी लागू गई की गई है। उसी तरह से राजस्थान में भी  सरकार को संपूर्ण शराबबंदी लागू करनी चाहिए। वही उन्होंने कहा कि संपूर्ण शराबबंदी लागू करने के लिए राजस्थान सरकार पर दबाव डालने के लिए 2 अक्टूबर से गांधीवादी तरीके से आंदोलन किया जाएगा। 


उन्होंने बताया कि उनके पिता गुरुचरण सिंह छाबड़ा ने इस आंदोलन की शुरुआत की थी और इसी को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने राज्य में संपूर्ण शराबबंदी को लेकर गांधीवादी तरीके से आंदोलन शुरू किया है। जिसके तीसरे चरण की शुरुआत बुधवार को चित्तौड़गढ़ जिले के माताजी की पांडोली से की है,जहां पर उन्होंने घुमंतू समाज के लोगों को शराब छोड़ने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य के कई अन्य जिलों में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के मुखिया अशोक गहलोत स्वयं गांधीवादी विचारधारा के व्यक्ति हैं लेकिन सिर्फ राजस्व प्राप्ति के लिए संपूर्ण शराबबंदी लागू नहीं कर रहे है।