चूरू से नरेश पारीक की रिपोर्ट। 

चूरू के रतननगर थानांतर्गत इलाके की एक 50 वर्षीय विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां विवाहिता की अस्मत को तार तार किसी और ने नही बल्कि उसी के ननदोई ने अपने साथियों के साथ मिलकर किया है. पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना पुलिस ने पांच नामजद के खिलाफ आईपीसी की संगीन धाराओं में मामला दर्जकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी और पीड़िता का राजकीय भर्तिया अस्पताल में मेडिकल करवाने की कारवाई की है.महिला थानाधिकारी सतपाल विश्नोई ने बताया कि विवाहिता ने रिपोर्ट दी है कि शनिवार को जब वह घर पर अकेली थी तो उसका ननदोई गलत नियत से उसके घर में दाखिल हुआ और उसके साथ गलत काम किया और इसका जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने दर्ज मामले में बताया कि सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट की इस पूरी वारदात में उसके ननदोई सहित उसके चार अन्य रिश्तेदार भी शामिल थे, जिन्होंने इस वारदात में आरोपी का सहयोग किया.बरहाल पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 376D, 323,143, 452 में मामला दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियो की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी है. मामले की जांच महिला उत्पीड़न सैल के डीएसपी ओमप्रकाश गोदारा कर रहे है।