बारां से ब्रजेश कलवार की रिपोर्ट।
राजस्थान के बारां में सहरिया क्षेत्र किशनगंज में बारिश के बाद जो हालात बने है उसका अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है | हालात यह है कि 18 गांवों के लोग सुविधाओ से वंचित हो गए | ना इन लोगो के घरों तक राहत समाग्री पहुँची और ना ही कोई नेता और कोई प्रशासनिक कमर्चारी, अधिकारी। ऐसे में अपने बच्चो का पेट पालने के लिए ये लोग मौत को सीधी सीधी चुनोती दे रहे है । यह तस्वीर हथिया देह पुलिया की है जो कि हाल ही बाढ़ के कारण टूट गयी जिसकी वजह से लगभग 18 गांव प्रभवित हुए है ।
बाढ़ के कारण इन गांवों की हालत ऐसी थी कि इनके घरो में 10 - 10फिट पानी भरा हुआ था । घर के सामान ओर कपड़े सभी बह चुके थे । ऐसे में सरकार और प्रशासन के नुमाइंदे मदद के नाम पर निकले तो थे पर इन तक नहीं पहुंचे । ऐसे में अब है कि लोग टूटी पुलिया पर जहां से लगातार बारिश का बहाव जारी है उसमे कतार बद्ध खड़े हुए है और एक दूसरे के जरिये आटे के कट्टे ओर अन्य जरूरी सामान पहुंचा रहे है।



0 टिप्पणियाँ