चित्तौड़गढ़ से गोपाल चतुर्वेदी की रिपोर्ट

चित्तौडग़ढ़ जिले में कानून व्यवस्था को लेकर अब लगातार सवाल खड़े होने लगे हैं, क्योंकि एक अप्रवासी भारतीय की कार चोरी के मामले में अप्रवासी भारतीय द्वारा अधिकारियों से मुलाकात करने के बाद अब उसे जान से मारने की धमकियां मिलने लगी है। चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय के सदर थाना क्षेत्र के सिंधी कॉलोनी में रहने वाले अप्रवासी भारतीय रमेश चंचलानी की कार उनके घर  के बाहर से चोरी हो गई थी जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई। कार की तलाश करने के दौरान चंचलानी को कार चोरी से जुड़े सीसीटीवी फुटेज मिले जिसमें उसके ही नजदीकी मित्र नरेश ठक्कर द्वारा कार चोरी करने की पुष्टि हुई और तब से लेकर लगातार यह अप्रवासी भारतीय अपनी कार को लेकर अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर हो रहा है। उल्टे कार्रवाई करने की अधिकारियों से मांग करने पर इसे धमकियां मिल रही है और उसे बताया जा रहा है कि यह कार अफीम के तस्करों को भेज दी गई है। बीती रात भी घर पर आकर धमकाने को लेकर आज पुलिस अधीक्षक को लिखित रिपोर्ट पेश कर अप्रवासी भारतीय ने अपनी जान माल की सुरक्षा की मांग की है।