उदयपुर से भगवान प्रजापत
उदयपुर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति सदस्य और समाज सेवी विष्णु प्रजापत को एक करोडी फिरोती मांगने और जान से मारने की धमकी भरा फोन आने के बाद मंगलवार को उपमहापौर पारस सिंघवी के नेतृत्व मे कार्यवाहक जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और फोन करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। उपमहापौर पारस सिंघवी ने बताया कि विष्णु प्रजापत के पास 20 अगस्त को अज्ञात नम्बर से फोन आता है। फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने विष्णु प्रजापत सहित पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद देर रात एक बार फिर उस नम्बर से फोन आता है और फिरोती के रूप में 1 करोड की मांग की गई। जिसके बाद विष्णु प्रजापत की ओर से प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया। इसके बाद बावजूद 23 अगस्त को एक बार फिर धमकी भरा फोन आता है। ऐसे में कार्यवाहक जिला पुलिस अधीक्षक से फोन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। विष्णु प्रजापत ने बताया कि लगातार फोन पर धमकी दी जा रही है। थाने में जो रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है उस रिपोर्ट में फोन नम्बर भी अंकित किया गया है। फोन करने वाला व्यक्ति जान से मारने की धमकी के साथ साथ गाली गलौच भी कर रहा है। बता दे कि तीन वर्ष पूर्व भी धमकी भरा फोन आया था जिसके बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।


0 टिप्पणियाँ