धौलपुर से मुनेश धाकरे की रिपोर्ट
धौलपुर जिले में लगातार दो दिन में पानी में डूबने से तीन जनो की मौत हो गई हैं.23 अगस्त को पार्वती नदी में डूबने से दो बहिनो की मौत हो गई,जबकि आज मंगलवार को पार्वती नदी में ही एक युवक की डूबने से मौत हो गई हैं.जिले में अब तक पानी हादसे में दस जने मौत के आगोश में समा चुके हैं.आज मंगलवार को जिले के कौलारी थाना इलाके के खरगपुर गांव में पार्वती नदी में नहाने गए जीजा-साले गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को निकाल लिया। परिजनों ने नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर 32 वर्षीय जीजा को मृत घोषित कर दिया। जबकि 16 वर्षीय साले की नाजुक हालत होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया है।जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश आगरा शहर के ताजगंज निवासी 16 वर्षीय शिवा अपने 32 वर्षीय जीजा सोनू पुत्र दीपचंद को साथ लेकर कौलारी थाना क्षेत्र के गांव खरगूपुर में रक्षाबंधन के त्यौहार सोहगी की रस्म अदा करने सोमवार को आया हुआ था। आज दोनों जीजा साले बाइक से पार्वती नदी की तरफ नहाने चले गए। दोनों जीजा साले ने नदी के गहरे पानी में छलांग लगा दी और दोनों जने डूबने लगे। खुद को पानी में डूबता हुआ देख दोनों ने बचाने की गुहार लगाई। स्थानीय लोगों ने दोनों को पानी से बचाने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाल दिया। नाजुक हालत होने पर परिजन दोनों को जिला अस्पताल ले गए। लेकिन चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर सोनू को मृत घोषित कर दिया। वही शिवा की नाजुक हालत होने पर प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक सोनू का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करा कर सुपूर्द दिया है। त्योहार की खुशियां परिवार में मातम में बदल गई।


0 टिप्पणियाँ