नेशनल हाइवे 68 पर न्यूज क्लब होटल के सामने समाज सेवी भामाशाह लूणसिंह झाला के द्वारा बाबा रामदेव रामरसोड़े की शुरुआत की है। रामदेवरा जाने वाले भक्तों के लिए हर साल की भांति इस साल भी बाबा रामदेव राम रसोड़ा मंडल की ओर से यात्रियों के लिए चाय, पानी व खाने की व्यवस्था की गई है।
राम रसोड़ा का शुभारंभ सीमा सुरक्षा बल के समादेष्टा मुकेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष आदूराम मेघवाल, उप समादेष्टा मनोज मीणा एवं समाजसेवी लूणसिंह झाला के द्वारा फीता काटकर शुरू किया। इस अवसर पर कमांडेंट मुकेश चौहान ने कहा कि लूणसिंह झाला के द्वारा रामदेवरा पैदल यात्री जा रहे। उनके लिए चाय नाश्ते और खाने की व्यवस्था की गई है जो अपने आप में सराहनीय कार्य हैं। इस अवसर पर राजू भार्गव, सुरेश तेजमालता, रामकिशोर, देवराज सहित कई लोग मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ