उदयपुर से भगवान प्रजापत
उदयपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों बदमाशों का खौफ इतना बढ़ गया है कि बदमाश दिन में भी वारदात को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार को दिनदहाड़े प्रताप नगर थाना क्षेत्र के झरनों की सराय गांव में बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया और महिला की नथ और कान में पहनने वाले झूमके को तोड़ कर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस अब अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुट गई है बताया जा रहा है कि झरनों की सराय क्षेत्र में विकसित हो रही नई कॉलोनियों में एक मकान के बाहर रोड़ी बाई नाम की महिला बैठी थी। उसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति आये और दोनों ने पहले महिला से किसी अन्य मकान के बारे में जानकारी को लेकर बातचीत शुरू की और बाद में जमीन पर पटक कर नाक और कान के जेवर खींच कर ले गए इस घटना की सूचना मिलने के बाद प्रताप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने सबसे पहले महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया तो वहीं दूसरी ओर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। आपको बता दें कि झरनों की सराय नेशनल हाईवे के समीप होने की वजह से यहां पर पिछले कुछ दिनों से अपराधिक घटनाएं बढ़ी है ऐसे में लोगों में आक्रोश फैला हुआ है।


0 टिप्पणियाँ