करौली से अवनीश पाराशर
करौली डांग विकास संस्थान द्वारा पाँल हेमलिन फाउंडेशन के सहयोग से शनिवार को रक्षाबंधन के अवसर पर कोरोना संकट से प्रभावित विधवा महिलाओं खाद्य सामग्री किटों का वितरण किया गया। संस्थान के कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार ने बताया कि संस्थान द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गरीब तबके की श्रमिक परिवारों की 30 विधवा महिलाओं को राशन सामग्री किटो का वितरण किया गया। संस्थान के सचिव डॉ विकास भारद्वाज द्वारा कोरोना से बचाव की जानकारी के साथ ही कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूक होकर टीका लगवाने तथा मास्क का उपयोग करने के साथ कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की। संस्थान के कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार द्वारा श्रमिक परिवारों की विधवाओं को पेंशन पालनहार खाद्य सुरक्षा पर मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सोरया,कोसरा डरूआपूरा, मामचारी, ससेड़ी, राजौर, डुडापुरा, गुवरेडा, छावर, मचेट आदि गांवों की 30 गरीब श्रमिक परिवारों की महिलाओं को खाद्य सामग्री किटो का वितरण किया गया इस दौरान संस्थान के विक्रम सिंह गुर्जर, विक्रम सिंह जाटव,महेश चंद, कपिल गुप्ता, उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ