ब्यूरो रिपोर्ट
डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के मनपुर घाटी में शनिवार को एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनका डूंगरपुर जिला अस्पताल में इलाज करवाया गया।जानकारी के अनुसार यात्रियों से खचाखच भरी एक बस डूंगरपुर से आसपुर की ओर जा रही थी।शहर से करीब 5 किमी दूर जाते ही मनपुर घाटी के पास उतरते समय खेतों में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर हाहाकार की स्थिति बन गई और बस में सवार यात्री चीखने-चिल्लाने लगे। मोके पर मौजूद भीड़ ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला।घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पंहुची और घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल पंहुचाया।हादसे में करीब 12 सवारी घायल हो गए, जबकि बस में करीब 50 से ज्यादा लोग सवार थे।

0 टिप्पणियाँ