हनुमानगगढ़ बाल कल्याण समिति और बाल अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को  राजकीय संप्रेषण एवं किशोर गृह में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला कलेक्टर नथमल डिडेल, जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन,किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान मजिस्ट्रेट रमेश ढालिया,बाल कल्याण समिति के चेयरमैन जितेन्द्र गोयल, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य मुजफ्फर अली जोईया,बाल कल्याण समिति सदस्य प्रेमचंद शर्मा,सदस्य विजय सिंह चौहान,सदस्य अनुराधा सहारण,सदस्य सुमन सैनी, जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक सुरेंद्र पूनिया,संप्रेषण एवं किशोर गृह अधीक्षक महावीर थालोड़ सहदेव रोझ, संरक्षण अधिकारी गजेंद्र शर्मा,राकेश कुमार,दीपक मेहरड़ा, विशाल शर्मा इत्यादि के द्वारा पौधरोपण किया गया।


इस दौरान जिला कलक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक ने संप्रेषण एवं किशोर गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बच्चों से सीधे मुखातिब हुए। बच्चों ने यहां की व्यवस्थाओं को लेकर संतुष्टि जताई। जिला कलक्टर ने किशोर गृह में शिक्षा व खेल से संबंधित रचनात्मक गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि पूरे जिले में पौधरोपण एक मुहिम की तरह चल रहा है। विभिन्न संस्थानों में पौधरोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में बाल सुधार गृह में पौधारोपण किया गया है।जिला कलक्टर ने बताया कि इस दौरान बाल सुधार गृह की स्थिति भी देखी गई। बाल संप्रेषण गृह में 20-22 बच्चे रह रहे हैं। उन्होने यहां की व्यवस्थाओं को लेकर संतुष्टि जताई है। 


समाज कल्याण अधिकारी को यहां पढ़ने और खेलने की और अधिक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं ताकि बच्चे विभिन्न क्रिएटिव गतिविधियों में व्यस्त रहें और उर्जा का सही उपयोग कर सकें। बाल कल्याण समिति के चेयरमैन जितेंद्र गोयल ने बताया कि राज्य सरकार के निरोगी राजस्थान व कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की महत्ता को देखते हुए राजकीय  संप्रेषण एवं किशोर गृह में पौधारोपण का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें जिला कलक्टर एवं एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने पौधरोपण किया।

 खास बात ये कि पौधा लगाने के बाद उसे लगाने वाले अधिकारी के नाम की पट्टिका भी स्थापित की गई ताकि पौधों की समुचित देखरेख हो सके तथा पौधारोपण की स्मृति चिरस्थाई रहे। जिला कलेक्टर व एसपी ने उपस्थित लोगों से अधिकाधिक संख्या में पौधरोपण करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को सिंगोनियम पौधे लगे हुए गमले भेंट किए गए। 

हनुमानगढ़ से विश्वास कुमार,