करौली जिला मे पेड़ आपके द्वार अभियान के तहत सौरया गांव के स्कूल में 70 औषधीय पौधों को लगाकर प्रोजेक्ट मैनेजर खुश बिहारी व्यास ने अपना जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया।
करौली प्रोजेक्ट मैनेजर खुश बिहारी व्यास ने बताया की उन्होंने अपने जन्मदिन पर 70 औषधियों पोधे लगाकर जन्मदिन राजकीय माध्यमिक विद्यालय सौरया गांव मे सम्पूर्ण स्टाफ के साथ जन्मदिन अपनी जन्मभूमि पर मनाया। उन्होंने बताया की यह कार्यक्रम संस्थापक प्रंशातपाल के निर्देशन में हर गाँव मे पेड निःशुल्क वितरण की जा रहे हैं। उन्होंने बताया संस्थापक का लक्ष्य है ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगे, यह कार्यक्रम हरियालो राजस्थान के तहत आयोजित किया जा रहा है।
प्योर इंडिया ट्रस्ट का जिले में 25,000 से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य है, मैनेजर ने बताया की बुधवार को कार्यक्रम गाँव के स्थानीय विद्यालय स्टाफ के साथ बहुत अच्छा रहा विद्यालय स्टाफ ने संस्थापक प्रंशात पाल और खुश बिहारी व्यास का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक राधारमण शर्मा, राहुल पाराशर, विकम अर्चना सास्वत,रिकी, दयाराम, गोपाल व्यास,हरगोबिन्द, भूपेंद्र, रेणु, राजकुमारी महेश गुर्जर आदि मौजूद रहे।
करौली से अवनीश पाराशर,


0 टिप्पणियाँ