उदयपुर जिले के मांडवा थाना क्षेत्र के रुजिया खुणा गांव में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गयी जब एक कलयुगी पुत्र ने कुदाली से हमलाकर अपने पिता की हत्या कर दी। रुजिया खुणा के रहने वाले शंकर कटेरिया और उसके पुत्र कांति के बीच खेत में मक्का खुदाई के दौरान कहासुनी हो गई।

 दोनों के बीच हुई कहासुनी इतनी आगे बढ गयी कि आवेश में आकर पुत्र ने कुदाली से अपने पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिससे पिता ने मौके पर ही दम तोड दिया। इस घटना के बाद पिता पर ताबडतोड वार करने वाला कलयुगी बेटा मौके से फरार हो गया। पास के खेत में काम कर रहे लोगों ने जब इस घटनाक्रम को देखा तो आसपास के लोगों ने मांडवा थाना पुलिस को सूचना दी। मांडवा थाना पुलिस ने मौके पर पंहुचकर शव को अपने कब्जे में लिया और उसके बाद शव को मोर्चरी में रखवाया। इधर पुलिस अब कलयुगी बेटे की तलाश में जुट गयी है।



उदयपुर से भगवान प्रजापत,