करौली से अवनीश पाराशर

करौली अतिरिक्त जिला कलक्टर परसराम मीना ने कहा कि वर्षा के मौसम मे देखते हुए मौसमी बीमारियों की संभावना अधिक रहती है इसलिये बीमारियों को रोकने के लिये जिला व ब्लॉक स्तर पर विेशेष रूप से सतर्कता बरते साथ ही कोविड-19 टीकाकरण के लक्ष्यों को शतप्रतिशत प्राप्त करने के निर्देश सीएमएचओ को दिये।अतिरिक्त जिला कलेक्टर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा व समन्वय समिति की आयोजित बैठक में समीक्षा कर रहे थें।उन्होने बैठक में पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता को जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यो को समय पर पूर्ण करने, जिला स्तरीय अधिकारियों को ई-मित्र केन्द्रों के निरीक्षण के लिये आवंटित लक्ष्यों को समय सीमा मे पूर्ण करने, राजस्थान संपर्क पोर्टल पर बकाया प्रकरणों का समय पर निस्तारण करने, पशुपालन के संयुक्त निदेशक को पशुओं मे वर्षा के मौसम मे हो रही बीमारियो का टीकाकरण करवाने एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को बकाया छात्रवृति व कोरोना मे बकाया प्रकरणों के साथ साथ पेंशन को समय पर जारी करने एवं डीओआईटी के एसीपी को समय समय पर निरीक्षण रिपोर्ट प्राप्त कर पाई गई अनियमितताओं पर सख्त कार्यवाही करने सहित समय समय पर ई-मित्र केेन्द्रो का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिये। बैठक में सीएमएचओ डॉ दिनेश मीना, कृषि विभाग के उपनिदेशक रामलाल जाट, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी धर्मेन्द्र मीना, एसीपी विनोद मीना, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ खुशीराम मीना सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।