करौली से अवनीश पाराशर की रिपोर्ट
करौली मे जिला परिषद और पंचायत समिति के आगामी समय मे होने वाले पंचायत चुनाव 2021 के लिये जिला निर्वाचन विभाग सतर्क हो गया है.इसी क्रम मे जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ सिहाग ने चुनाव व्यवस्था संभालने के लिए 25 प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किये है।बतादे करौली जिले मे जिला परिषद और पचायत समिति के चुनाव होने है माना जा रहा है कि सितंबर माह मे राज्य निर्वाचन विभाग कभी भी जिले मे पंचायत चुनाव कराने की घोषणा के साथ साथ आदर्श आचार संहिता की घोषणा कर सकता है.ऐसे मे जिला निर्वाचन विभाग ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्वार्थ सिहाग ने बताया कि आगामी पंचायती आम चुनाव 2021 में चुनाव कार्य को सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिये 25 प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किये गये है।उक्त प्रभारी अधिकारी अपने अपने प्रकोष्ठ के समस्त कार्यो का समयबद्ध रूप से सम्पादन किया जाना सुनिश्चित करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक आदेश जारी कर बताया कि कानून व्यवस्था एवं मजिस्टेट प्रकोष्ठ के लिये अतिरिक्त जिला कलेक्टर परसराम मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद, उपखंड अधिकारी धीरेन्द्र सिंह, मतदान दलों को गठन एवं प्रशिक्षण के लिये तकनीकी निदेशक अनिल जैन एवं वी.पी. सिंह व सीताराम खंडेलवाल, लेखा प्रकोष्ठ के लिये कोषाधिकारी भरत लाल मीना एवं सुरजीत कुमार जाटव, भुगतान प्रकोष्ठ के लिये परियोजना अधिकारी मुंशीलाल मीना, रवीन्द्रपाल सिंह, शिशिर कुमार मीना, मतपत्रों का मुद्रण एवं वितरण के लिये कोषाधिकारी भरत लाल मीना व अतिरिक्त कोषाधिकारी अवधेश कुमार शर्मा, जोन का गठन एवं रूट चार्ट के लिये उपखंड अधिकारी करौली धीरेन्द्र सिंह व तहसीलदार करौली मदनलाल मीना, वाहन व्यवस्था, पीओएल प्रकोष्ठ के लिये मुख्य कार्यकारी अधिकारी महावीर प्रसाद नायक, परिवहन अधिकारी नरेश कुमार बसवाल, जिला रसद अधिकारी रामसिंह मीना, स्टोर, अल्पाहार व्यवस्था प्रकोष्ठ के लिए जिला रसद अधिकारी रामसिंह मीना, प्रवर्तन निरीक्षक पवन कुमार मीना, ईवीएम, रेण्डमाईजेशन प्रकोष्ठ के लिये अतिरिक्त जिला कलेक्टर परसराम मीना व वरिष्ठ व्याख्याता महेश बाबू गुप्ता व एसीपी विनोद कुमार मीना, सामान्य व्यवस्था प्रकोष्ठ जैसे मतगणना स्थल, प्रशिक्षण स्थल, मतदान सामग्री वितरण एवं संग्रहण स्थल तथा पेयजल व सफाई की व्यवस्था के लिये जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महावीर प्रसाद नायक, आयुक्त नगर परिषद नरसी मीना, अधिशाषी अभियंता सानिवि हरीनारायण मीना व अधिशाषी अभियंता पीएचईडी योगेन्द्र मीना को, आदर्श आचार संहिता प्रकोष्ठ के लिये महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक हिम्मत सिंह व संबंधित उपखंड अधिकारी विभिन्न उपखंडों के लिये,चुनाव निर्देशिका की तैयारी एवं मीडिया प्रकोष्ठ के लिये सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार मीना व सहायक जनसंपर्क अधिकारी ब्रजेश त्रिवेदी को, सांख्यिकी सूचना संप्रेषण प्रकोष्ठ के लिये मुख्य आयोजना अधिकारी रामराज मीना, ओमप्रकाश मीना,अनिल जैन, विनोद मीना, पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ के लिये जिला आबकारी अधिकारी जगदीश प्रसाद रंगा, राजीव कक्कड, मतदान केन्द्रों पर सुविधाओं के लिये मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, संबंधित पंचायत समिति के उपंखड अधिकारी, संबंधित पंचायत समिति के विकास अधिकारी को, वीडियोंग्राफी कार्य के लिये अतिरिक्त जिला कलेक्टर परसराम मीना, अधिशाषी अभियंता प्रकाश मीना,कंट्रोल रूम व हैल्प लाईन प्रकोष्ठ के लिये मुख्य आयोजना अधिकारी रामराज मीना, ओमप्रकाश मीना को, मतदान हेतु ईवीएम तैयार करना व मतदान उपरान्त ईवीएम प्राप्त करने के लिये संबंधित पंचायत समिति के जिला परिषद के रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारी, महेश बाबू गुप्ता को, प्रचार प्रसार मीडिया प्रकोष्ठ के लिये सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार मीना व सहायक जनसंपर्क अधिकारी ब्रजेश त्रिवेदी को, अभ्यर्थियों के निर्वाचन लेखा का संधारण के लिये सहायक लेखाधिकारी अमृतलाल मीना, सत्यप्रकाश बैरवा को, आरओ प्रकोष्ठ के लिये अतिरिक्त जिला कलेक्टर परसराम मीना, राजेन्द्र प्रसाद गोयल को, विभिन्न प्रकोष्ठों में प्रतिनियुक्त होने वाले कार्मिको के लिये प्रकोष्ठ के लिये अतिरिक्त जिला कलेक्टर परसराम मीना, कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु सीएमएचओं डॉ दिनेश चंद मीना व संबंधित क्षेत्र के बीसीएमएचओ, संबंधित पंचायत समिति के विकास अधिकारी, डाक मतपत्र प्रकोष्ठ के लिये उपनिदेशक हिम्मत सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी को एवं मतगणना स्थल पास प्रकोष्ठ के लिये आईआरए रामवीर मीना को नियुक्त किया गया है।


0 टिप्पणियाँ