विशेष संवाददाता अवनीश पाराशर की रिपोर्ट।
भाजपा नेता व न्यू इंडिया संकल्प से सिद्धि महाभियान के प्रदेश संयोजक व पूर्व मंत्री स्व प्रो ललित किशोर चतुर्वेदी के सुपुत्र डॉ लोकेश चतुर्वेदी ने चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा से मुलाकात कर मासलपुर में सोनोग्राफी मशीन चालू करने व मासलपुर अस्पताल में सोनोलॉजिस्ट चिकित्सक की नियुक्ति का मामला उठाया।इस विषय पर तीव्रता से कार्य करने के लिए डॉ चतुर्वेदी ने चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा से उनके निवास पर जाकर मुलाकात की और ज्ञापन दिया। चिकित्सा मंत्री ने सबको रोककर 10 मिनिट तक डॉ चतुर्वेदी से बात की और उन्हें विश्वास दिलाया कि स्थानीय अधिकारियों से बात कर अतिशीघ्र सोनोग्राफी मशीन शुरू कराने व सोनोलॉजिस्ट चिकित्सक की नियुक्ति की जाएगी।
डॉ चतुर्वेदी ने मंत्री को बताया कि मासलपुर में 1994 में यह अस्पताल प्रो ललित किशोर चतुर्वेदी की देन है। जिसे वर्तमान सरकार ने आदर्श सीएचसी का दर्जा दिया है।डॉ चतुर्वेदी ने करौली पुराने अस्पताल भवन में सेटेलाइट हॉस्पिटल शुरू करने की भी बात रखी। जिसपर चिकित्सा मंत्री ने कहा वहां हमारे विधायक है आप उनसे मिले और वे हमें कहेंगे तो हम इस विषय पर विचार करेंगे।डॉ चतुर्वेदी को निवाई से महेंद्र जैन ने अवगत कराया कि कुछ दिन पूर्व जयपुर के नारायण हॉस्पिटल में एक मरीज के साथ गए थे। आर्थिक रूप से कमजोर ये मरीज के पास भामाशाह कार्ड था पर अस्पताल नें अपने यहां भामाशाह की सुविधा से इनकार कर दिया। पूर्व की सरकारों नें नारायण हिर्दयालय व इसके जैसे कई बड़े अस्पतालों को बहुत कम दर पर जमीन लोगो की सेवा के लिए दी है, और ये कह रहे है कि भामाशाह की सुविधा हमारे यहां नही है। इस विषय को भी डॉ चतुर्वेदी ने चिकित्सा मंत्री के सामने रखा व प्रदेश के बड़े अस्पतालों को भामाशाह की सुविधा शुरू करने के लिए भी आग्रह कर अवगत कराया।चिकित्सा मंत्री ने कहा की सरकार की तरफ से केबिनेट स्तर पर योजना बनाई जा रही है और प्रदेश के सभी बड़े अस्पतालों को भामाशाह की सुविधा शुरू करने के लिए निर्देशित किया जायेगा।


0 टिप्पणियाँ