श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर
गजल सम्राट जगजीत सिंह यादव को चिरस्थाई बनाने के लिए उनके नाम पर एक ऑडिटोरियम और म्यूजियम बनाने की मांग को लेकर आज एक प्रतिनिधिमंडल श्रीगंगानगर कलेक्टर श्री जाकिर हुसैन से मिला। एडवोकेट मुकेश गोदारा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मेघवाल दिल की हार्दिक इच्छा है कि श्री गंगानगर में गजल सम्राट स्वर्गीय जगजीत सिंह की जन्मस्थली है वहां पर उनके नाम से ऑडिटोरियम/संग्रहालय बनना चाहिए इसी मांग को लेकर आज जिला कलेक्टर से मिले तथा उन्हें बताया कि स्वर्गीय जगजीत सिंह ने सिविल लाइन स्थित क्वार्टर जी 25 में अपना बचपन बिताया है जगजीत सिंह जी श्री गंगानगर में जन्म लेकर पूरे विश्व में गजल से उन्होंने अपना लोहा मनवाया है, और श्री गंगानगर का नाम रोशन किया है उनकी यादों को चिरस्थाई बनाने हेतु उनके जन्म स्थान पर ऑडिटोरियम बने यह श्रीगंगानगर के निवासियों की तहेदिल से भी इच्छा है।
इस प्रयास में केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मेघवाल जी का सहयोग सराहनीय इसलिए है कि उन्होंने जगजीत सिंह जी के व्यक्तिगत मित्र आर के सिंह से मिलकर जब जन्मस्थान पर ऑडिटोरियम बनाने की बात का जिक्र किया तो उन्होंने सहर्ष स्वीकार करने हुए अपने व्यक्तिगत खर्चे पर ऑडिटोरियम बनाने की बात कही, इसी बात को लेकर अर्जुन मेघवाल जी ने जिला कलेक्टर से भी बात की तथा उनका जन्म स्थान वाले क्वार्टर को ऑडिटोरियम बनाने की प्रक्रिया को चालू करवाने को कहा।
इसी क्रम में आज प्रतिनिधिमंडल को भी जिला कलेक्टर ने आश्वस्त किया है कि सामान्य प्रशासन विभाग को उक्त क्वार्टर की एनओसी हेतु फाइल चला रखी है जल्दी स्वीकृति मिलने पर आगे की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मेघवाल एवं जिला कलेक्टर का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा जल्द ही ऑडिटोरियम बनने की बात पर जोर दिया। श्री गंगानगर में ऑडिटोरियम का उपयोग युवा प्रतिभाओं को निखारने एवं अन्य संगीत की गतिविधियों को संचालन करने हेतु किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में एडवोकेट मुकेश गोदारा,श्री सुभाष गोगी,श्री सागर,गजल गायक श्री हाफिज,श्री राकेश मितवा,श्री रवि लोहिया, श्री देवेंद्र गोदारा, श्री बलराम नायक इत्यादि उपस्थित रहे।



0 टिप्पणियाँ