प्रदेश में लगातार विगत दिनों से हो रही मूलाधार बारिश से प्रदेश के ताल तलैया नदी नाले बांध लबालब हो गए हैं वही जयपुर अजमेर टोंक जिले के लाइफ लाइन  बीसलपुर बांध में भी लगातार पानी की आवक जारी है. बुधवार सुबह तक बीसलपुर बांध में 309.86 आरएल मीटर जलस्तर बढ  गया है।



दरअसल राजस्थान में विगत दिनों से हो रही बारिश से बीसलपुर बान से भी अच्छी खबर मिली है बांध का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है बुधवार सुबह तक बांध में 309.86 आरएल मीटर पानी की आवक हुई है.वही त्रिवेणी बनास नदी भीलवाड़ा में 4.60 मीटर पर गेज चल रहा है.कैचमेंट एरिया मे भी अच्छी बरसात का दोर जारी है.बतादे बीसलपुर बांध की 315.50 मीटर भराव क्षमता है.मौसम विभाग के अनुसार माना जा रहा है कि अगले 24 घंटे मे तेजी से बांध मे पानी की ओर आवक हो सकती है.जयपुर अजमेर टोंक जिले का बीसलपुर बांध लाईफ लाईन बताया जाता है.

जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट,