सिरोही जिले मे गत दिन बदमाशों ने एक बच्चे का अपहरण कर लिया और परिजनों से एक करोड रूपये से अधिक की फिरौती मांगी गई.परिजनो ने इसकी सुचना विधायक संयम लोढा को दी.विधायक ने त्वरित एक्शन लेते हुए पुलिस अधीक्षक को अपहृत बालक को छुडाने और बदमाशों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये.जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बालक को बदमाशों से तीन घंटे मे मुक्त करवा करवा लिया वही एक बदमाश को हिरासत मे लिया है.
जानकारी के अनुसार सिरोही के शिवगंज से एक बच्चे का बदमाशों ने अपहरण कर लिया.और अपहरण करने के बाद बदमाशों ने 6 घंटे बाद परिजनों को फोन कर 1.5 करोड़ की फिरौती मांगी.इस पर परिजनो ने स्थानीय विधायक संयम लोढा को मामले से अवगत करवाया.इस पर विधायक संयम लोढ़ा ने सिरोही पुलिस को मामले में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिये. पुलिस अधीक्षक धमेंद्र सिंह ने घटना को गंभीरता से लेते हुए स्वयं के नेतृत्व में गठित टीम ने 3 घंटे में बच्चे को अपहरणकर्ता से मुक्त करवा लिया साथ ही एक बदमाश को हिरासत में लिया है.फिलहाल पुलिस बदमाश से पुछताछ मे जुटी हुई. और अन्य बदमाशों की तलाश मे जुटी हुई है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिवगंज निवासी 11 वर्षीय मीत का बदमाशों ने फिरौती के चक्कर मे अपहरण किया था।
सिरोही ब्यूरो रिपोर्ट,


0 टिप्पणियाँ