ब्यूरो रिपोर्ट।
हाल ही में प्रदेश कांग्रेस में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राजस्थान में सर्वोपरि बता चुके धारीवाल के सुर अब बदल गए हैं। अब यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल कह रहे हैं कि आलाकमान तो आलाकमान है और सभी को आलाकमान की बात माननी ही पड़ेगी। शुक्रवार को दौसा जिले के दौरे पर गए धारीवाल से जब मीडिया कर्मियों ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि जब आलाकमान चाहेगा तब ही मंत्रिमंडल विस्तार होगा। मीडिया कर्मियों ने फिर उनसे यह भी सवाल पूछ लिया कि आपने राजस्थान में तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ही आलाकमान बताया था तो धारीवाल ने फिर कहा आलाकमान तो आलाकमान ही है और वह जो चाहेगा वही होगा। आपको बता दें कि पिछले दिनों यूडीएच मंत्री धारीवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ही सर्वोपरि बताते हुए यह कहा था कि राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में जो कुछ गहलोत चाहेंगे वैसा ही होगा। उनका यह बयान काफी सुर्खियों में रहा था।


0 टिप्पणियाँ