नया टू व्हीलर खरीदने वाले ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। अब प्रदेश में हर दोपहिया वाहन के साथ वाहन निर्माता कंपनी और डीलर्स की ओर से ग्राहक को निशुल्क आइएसआइ मार्का हेलमेट दिया जाएगा।
इस बाबत गुरुवार को प्रदेश के परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर दिए। इसके तहत सभी प्रादेशिक और जिला परिवहन अधिकारियों को इन आदेशों की पालना वाहन निर्माताओं और डीलर से सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया गया है। इस बारे में परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि परिवहन विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क सुरक्षा है।
इसलिए वाहन खरीदने वालों को हेलमेट उपलब्ध करवाने की दिशा में यह पहल की गई है। आपको बता दें कि हेलमेट निशुल्क उपलब्ध कराने की दिशा में 5 फरवरी 2020 को हुई बैठक के दौरान फेडरेशन आफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने इस बारे में अपनी सहमति प्रदान की थी। इसे अब लागू कर दिया गया है।
ब्यूरो रिपोर्ट।


0 टिप्पणियाँ