झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत

खानपुर में एलएचबी एएनएम संघ ऑफ राजस्थान की जिला अध्यक्ष मीना कुमारी पारेता ने बताया कि झालावाड़ जिले के ब्लॉक खानपुर में इस बार राखी पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को इस बार राखी पर मासिक वेतन नहीं मिलने पर काफी रोष व्याप्त है।इस क्रम में नाराज महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ ने ब्लॉक  चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ मुकेश जी नागर उपखंड अधिकारी सहित CMHO डॉ.साजिद खान को सूचित कर ज्ञापन दिया गया है। एलएचबी एएनएम संघ ऑफ राजस्थान की जिला अध्यक्ष मीना कुमारी पारेता ने बताया कि देवनारायण में बनी उप स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का पिछले तीन सालों से सातवें वेतन आयोग के एरियर का भुगतान नहीं हुआ है जिसके कारण उनकी इस बार की राखी फीकी रही। वही ब्लॉक खानपुर में कार्यरत बाबू के द्वारा वेतन बिल देर  से बनाने की वजह से ओर वेतन बिल में कमी रह जाने की वजह से इस बार राखी पर सभी को बिना वेतन  मिले ही राखी का त्योहार मनाना पड़ेगा।

बिना वेतन के वह अपने भाइयों  भतीजों..बच्चों  छोटी  बहनों के लिए गिफ्ट और मिठाइयां नहीं खरीद पाए।